ओबीसी के हक में भाजपा ने की आवाज बुलंद
संवाद सहयोगी, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला भाजपा की ओबीसी मोर्चा की ओर से ओबीसी के हक
संवाद सहयोगी, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला भाजपा की ओबीसी मोर्चा की ओर से ओबीसी के हक में आवाज बुलंद की गई है। ओबीसी समाज की विभिन्न समस्याओं व सांगठनिक मुद्दों को लेकर खड़गपुर के साउथ साइड में स्थित विधायक कार्यालय रविवार की शाम को जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था।
इसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरापद महतो, महासचिव ब्रजेश साहू, संगठन की खड़गपुर उत्तर मंडल कमेटी के अध्यक्ष ¨टकू यादव समेत काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। ओबीसी में शामिल लोगों को जाति प्रमाण पत्र मिलने में हो रहे परेशानियों को लेकर बैठक में मौजूद सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से ओबीसी के कल्याण हेतु शुरू की गई योजनाओं का प्रचार करने पर सदस्यों नो जोर दिया। वहीं जिले में भाजपा की ओबीसी मोर्चा को और भी मजबूत कर संगठन का विस्तार करने पर बल दिया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा की खड़गपुर उत्तर मंडल कमेटी के अध्यक्ष ¨टकू यादव ने कहा कि राज्य में ओबीसी को जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा की ओबीसी मोर्चा की ओर से जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु आवाज उठाई जाएगी। ओबीसी के कल्याण हेतु तमाम केंद्रीय योजनाओं का प्रचार भी हम लोग करेंगे।