भवानीपुर में हाजत से भाग निकला कैदी
पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना परिसर में बने हाजत से बुधवार क
संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना परिसर में बने हाजत से बुधवार को तड़के एक कैदी भाग निकला। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। काफी भाग दौड़ के बावजूद समाचार प्रेषण तक फरार की गिरफ्तारी में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
जानकारी के मुताबिक भवानीपुर के भागवंतपुर निवासी असगर मल्लिक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी और डकैती के अनेक मामले दर्ज हैं। एक मामले में गिरफ्तारी के दूसरे दिन जमानत न होने पर उसके परिजनों ने दुगार्चक में पथावरोध किया था। उन्हें रोकने की कोशिश पर परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। जिसमें अनेक पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक चोरी के किसी मामले में पुलिस ने असगर मल्लिक को मंगलवार को गिरफ्तार किया था, लेकिन पेशी से पहले ही बुधवार की सुबह वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जानकारी होने पर महकमे में हड़कंप मच गया। उसे गिरफ्तार करने की तमाम कोशिशों के बावजूद समाचार प्रेषण तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई थी। पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा कि प्रयास जारी है। फरार आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।