भाजपाइयों ने चलाया जागरूकत व सफाई अभियान
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में डेंगू के नित नए-नए मामले प्रकाश्
संवाद सहयोगी, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में डेंगू के नित नए-नए मामले प्रकाश में आते देख भाजपाइयों ने जागरूकता व सफाई अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा की उत्तर मंडल टाउन कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को इस अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या 19 से की गई। दलीय कार्यकर्ताओं में केष्ठा कुंडू, दिलीप शर्मा, राहुल, कौशिक, कुंडल चकलादार, अश्विनी ¨सह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उत्तर मंडल कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, सचिव दीपसोना घोष व बादल दास के नेतृत्व में वार्ड के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने ब्लीचिंग पाउडर व मच्छररोधी कीटनाशक का भी छिड़काव किया।
उत्तर मंडल कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि शहर में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए हम लोगों ने इसके खिलाफ जागरूकता व सफाई अभियान शुरू किया है। माइक से लोगों को इस बाबत जागरूक करते हुए डेंगू मच्छर पैदा होने की परिस्थितियों व उससे बचने के उपाय बताए गए। डेंगू का शिकार होने वाले लोगों की चिकित्सा के बाबत भी सतर्क किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के दूसरे वार्डों में भी हम लोग इस प्रकार का अभियान चलाएंगे, जिससें लोगों को समय रहते जागरूक किया जा सके।