धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति बर्दाश्त नहीं: तृकां
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: तृणमूल कांग्रेस के मदारीहाट-वीरपाड़ा ब्लाक किसान खेत मजदूर संगठन की
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: तृणमूल कांग्रेस के मदारीहाट-वीरपाड़ा ब्लाक किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से बस स्टैंड के पास बुधवार को एक सभा का आयोजन किया गया था। इसमें वक्ताओं ने केंद्र सरकार के किसान नीतियों पर जोरदार हमला किया। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मृदुल गोस्वामी ने कहा कि भाजपा की सरकार धर्म के नाम पर विभाजन की राजनीति कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्ष 2011 में तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में काफी विकास कार्य हुआ है। स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग हर क्षेत्र में विकास हुआ। लेकिन वर्तमान केंद्र की सरकार धर्म के नाम पर विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न करना चाह रही है। हिंसा फैलाने की साजिश की जा रही है। इसके खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है।
तृणमूल कांग्रेस के मदारीहाट ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष मन्ना लाल जैन ने कहा कि स्थानीय विधायक कोई विकास काम नहीं कर रही है। लेकिन राज्य सरकार जनता की सेवा में हर संभव सहायता पहुंचा रही है। पूजा के बाद वीरपाड़ा में सड़क मरम्मत का काम किया जाएगा।