भाजपा करने वाले जेम कर्मियों को जान से मारने की धमकी
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी, जेल कर्मियों को लेकर भाजपा संगठन करने पर जान से मारने की धम
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी, जेल कर्मियों को लेकर भाजपा संगठन करने पर जान से मारने की धमकी। उक्त आरोप बंगीय कारारक्षा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष लिपन कर पर लगा है। केंद्र सरकार द्वारा वंचित किए जाने को लेकर सेंट्रल जेल के सामने चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ही धमकी दी गई।
लिपन ने कहा कि माकपा, कांग्रेस से उन्हें कोई परहेज नहीं है, लेकिन किसी कर्मचारी को आरएसएस व भाजपा करने नहीं दिया जाएगा। अगर किसी ने बात नहीं मानी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर तृणमूल संचालित सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया।
इधर भाजपा के जलपाईगुड़ी जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्यामा प्रसाद ने कहा कि भाजपा के विस्तार को देखकर तृणमूल नेता गलत बयानबाजी करने लगे हैं। बड़ी-बड़ी बातें बोलकर मीडिया में आना चाहते हैं। भाजपा इन नेताओं को महत्व नहीं देती है।