युवक की रहस्यमय मौत
संवाद सूत्र, फालाकाटा: एक युवक की रहस्यमय मौत को लेकर इलाके में सनसनी फैल गया। मृतक का
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 07:29 PM (IST)
संवाद सूत्र, फालाकाटा: एक युवक की रहस्यमय मौत को लेकर इलाके में सनसनी फैल गया। मृतक का नाम श्यामलाल उराव (30) बताया गया। घटना आज फालाकाटा थाना अंर्तगत कादंबनी चाय बागान इलाके में घटी है। मृतक के भाई शिवलाल उराव ने कहा कि आज सुबह उसका भाई अपने घर में ही मृत अवस्था में पाया गया था। इसकी सूचना फालकाटा पुलिस को दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृत श्यामलाल के शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें