पेयजल के लिए मचा हाहाकार
संवाद सूत्र, फालकाटा: तीन दिनों से पीएचई का पेयजल संचालन बंद होने के कारण लोगों को का
संवाद सूत्र, फालकाटा: तीन दिनों से पीएचई का पेयजल संचालन बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश भी बढ़ते जा रहा है। वर्तमान समय में बाबुपाड़ा पीएचई के केंद्र से सटे रिजर्वर के सामने केवल एक नल है। पूरे फालाकाटा के लोगों को पेयजल के लिए यहां आकर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। दूर दराज से लोग साइिकल, टोटो व बाइक से लोग पानी लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
पीएचई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण फालाकाटा मिल रोड के सापटाना ब्रिज के नीचे लोहे का पाइप पानी के कारण दब गया है। इसके अलावा मदारी रोड में भी कई जगहों पर पाइप फूट गया है। फलस्वरूप पेयजल का संचालन नहीं हो पा रहा है। पाइप मरम्मत का काम चल रहा है।
फालाकाटा के बीडीओ एक सुब्बा ने कहा कि सापटाना नदी व मदारी रोड समेत विभिन्न जगहों में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी का संचालन नहीं हो पा रहा है। लोगों की समस्याओं को सुनकर जल्द ही कोई हल निकालने की कोशिश की जा रही है। मरम्मत का काम समाप्त करने पानी का संचालन सुचारू तरीके से करवाया जाएगा।