दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पकड़ से बाहर
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अभियान चलाकर कोतवाली पुलिस ने दुष्क
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अभियान चलाकर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनलोगों का नाम राम बसाक, आइनूल अहमद व बिकाश राय बताया गया। एक अन्य आरोपी हेमंत राय अभी भी पुलिस के गिरफ्त से फरार है। ज्ञातव्य है कि जलपाईगुड़ी जिले के आमबाड़ी स्कूल की छात्रा फुटबाल देखकर वापस लौट रहे थी। उस दौरान ही बदमाशों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। लेकिन आमबाड़ी फाड़ी के पुलिस ने पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज नहीं की। यहां तक कि मेडिकल भी नहीं कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम बसाक अपने मित्रों के साथ छात्रा को बोदागंज मंदिर के पास भ्रमण कराने के लिए लाया था। मित्रों के चले जाने पर राम ने उसे पास के ही जंगल में ले गया। वहां छात्रा के साथ दो बार दुष्कर्म किया गया।
आरोपी बिकाश राय ने कहा कि मंदिर से वापस लौटने के बाद राम को कई बार फोन किया था, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसी बीच उसने घटना को अंजाम दिया होगा।
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि स्वंतत्रता दिवस के दिन वह अपने मित्रों के साथ बोदागंज फुटबाल देखने गई हुई थी। घर लौटने से पहले ही चारों मित्र चली गई थी। बाद में स्थानीय युवकों के साथ ही घर लौट रही थी। उसी दौरान दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि जो उसकी बेटी को फुटबाल दिखाने ले जाने वाले भी आरोपी हैं। पुलिस सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे।
इधर सिलीगुड़ी पुलिस कमीश्नर नीरज सिंह ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पूरे मामले की छानबीन कर आरोपी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
जलपाईगुड़ी पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइति ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गत रात को ही घटना की सूचना मिली। इसके बाद ही कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए गए। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना आमबाड़ी फाड़ी व कोतवाली थाना के बार्डर लाइन इलाके में घटी है। एक आरोपी पकड़ से बाहर है।