तीस्ता नदी के किनारे मिला शव
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: तीस्ता नदी में आज एक शव मिला। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। स
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: तीस्ता नदी में आज एक शव मिला। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। साथ ही शरीर जला हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि पहाड़ से ही शव आया है। घटना जलपाईगुड़ी तीस्ता नदी के सुकांत नगर कालोनी इलाके की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि जलने से व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सटीक कारणों का पता चल पाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें