Move to Jagran APP

लोगों ने पकड़ा बच्चा चोर, जमकर हुई पिटाई

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: बच्चा चोरी करने के दौरान स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 08:25 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:25 PM (IST)
लोगों ने पकड़ा बच्चा चोर, जमकर हुई पिटाई
लोगों ने पकड़ा बच्चा चोर, जमकर हुई पिटाई

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: बच्चा चोरी करने के दौरान स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। घटना जलपाईगुड़ी के न्यू सर्कूलर रोड इलाके की है। बच्चा चोर का नाम मदन गोआला बताया गया। वह शहर के नौ नंबर वार्ड के सुभाषपल्ली इलाके का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा विवेकानंद स्र्पोटिंग एंड कल्चरल क्लब में तैराकी प्रशिक्षण के लिए आया हुआ था। तभी मदन ने उस बच्चे को चोरी करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने रंगे हाथो पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को बरामद किया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

प्रशिक्षण केंद्र के इंचार्ज गौतम बोस ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण बच्चा चोर को पकड़ लिया गया। घटना के बाद अब सुरक्षा में और भी बढ़ोतरी की जाएगी।

बच्चे की मां कोयल देवी ने कहा कि करलावैली से वह यहां पर आई है। प्रतिदिन स्वीमिंग पुल से बाहर निकलकर पास के आकेरियम में मछली देखने जाता था। आज भी वहीं गया हुआ था। उसी दौरान के एक अंजान व्यक्ति उसे गोद में लेकर जा रहा था। इसके बाद वह चिल्लाने लगी। आसपास के लोग एकत्रित होकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। बाद में उसकी जमकर पिटाई हुई। कोयल देवी ने आरोप लगाया कि उसने फिर से बच्चे को चोरी करने की धमकी दी है। अन्य अभिभावकों ने आरोप लगाया कि जब वे लोग बच्चे को छुड़ा रहे थे तब उस व्यक्ति ने ब्लेड भी चलाया।

इधर 9 नंबर वार्ड के लोगों ने बताया कि मदन गोआल पहले से ही बच्चों को चोरी करता आ रहा है। पत्नी की मौत के बाद उसने अपने संतान को भी पैसे के लिए ही बेच दिया था। जिला पुलिस ने बताया कि आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.