हिल्स जा रही सिलेंडर से भरे ट्रक को लोगों ने रोका
संवाद सूत्र, मालबाजार: हिल्स की तरफ जा रही गैस सिलेंडर से भर्ती ट्रक को लेकर आज इलाके में हड़कंप मच ग
संवाद सूत्र, मालबाजार: हिल्स की तरफ जा रही गैस सिलेंडर से भर्ती ट्रक को लेकर आज इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक साइली से होते हुए गोरूबथान की ओर जा रही थी। पहाड़ बंद है, अशांति होने के बावजूद भी गैस सिलेंडर से लदे ट्रक का हिल्स की ओर जाने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर मौके पहुंची मालबाजार पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। कुछ देर बाद लोगों ने थाने में विरोध प्रदर्शन किया। ओसी के साथ भी बातचीत की। लोगों ने कहा कि पहाड़ बंद है, लगातार अशांति हो रही है। गोरखालैंड आंदोलन के नाम पर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस कारण डुवार्स में हाट-बाजार बिल्कुल ठप सा हो गया है। हर वर्ग के लोगों को समस्या हो रही है। इन हालातों में सिलेंडर से भरा ट्रक हिल्स नहीं भेजना चाहिए। इसके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी होगी।
माल थाना के ओसी सनातन सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। माहौल शांत होने के बाद ही ट्रक छोड़ा जाएगा। ट्रक रानीनगर से गोरूबथान की ओर जा रही थी।