चार महीने के बाद खुला रामझोड़ा चाय बागान
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: चार महीने तक बंद रहने के बाद आज डुवार्स स्थित रामझोड़ा चाय बागान खुल गया। गत मं
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: चार महीने तक बंद रहने के बाद आज डुवार्स स्थित रामझोड़ा चाय बागान खुल गया। गत मंगलवार को सिलीगुड़ी के श्रम विभाग के ज्वाइंट लेबर कमीश्नर के कार्यालय में आयोजित त्रिपक्षीय बैठक में ही बागान खोलने पर सहमति बनी है। श्रमिक हरिभक्त दहाल, चंदन राणा, प्रेमिका कुजूर ने कहा कि गत 27 फरवरी को बागान बंद हो जाने के बाद से श्रमिक परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। घर में अनाज का अभाव था। श्रमिक रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य पलायन करने लगे। पैसों के अभाव में मरीजों का भी सटीक तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा था। अभाव के कारण घर की मुर्गी, बकरी व गाय तक को बेचना पड़ा था। आज बागान खुलने के बाद सभी 977 बागान घूमने नहीं आए थे।
मैनेजर आर पी ठाकुर ने कहा कि बागान सुचारू तरीके से चलाने के श्रमिक संगठनों व कर्मचारियों को पूरा सहयोग देंगे। आगामी 1 जुलाई को श्रमिकों का बकाया दे दिया जाएगा। बागान खुलने से श्रमिकों में उत्साह का माहौल देखा गया।