नाले में मिला नवजात का शव
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: शहर में फिर एक बार नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। कांग्र
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 05:19 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 05:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: शहर में फिर एक बार नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। कांग्रेस पाड़ा व जयंती पाड़ा के बीच एक नाले में आज नवजात का शव देखा गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव अपने साथ ले गयी। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के 12 नम्बर वार्ड के नाले में पहले स्थानीय लोगों ने नवजात का शव देखा। लेकिन इतने व्यस्त इलाके में शव मिलने से लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं। कोतावाली थाने के आईसी बी सरकार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छाबनीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें