जलपाईगुड़ी के पर्वतारोही टीम ने की देव टिब्बा शिखर विजय
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी पांच सदस्यीय पर्वतारोही टीम ने हिमाचल प्रदेश के 6001 मीटर उच्
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी पांच सदस्यीय पर्वतारोही टीम ने हिमाचल प्रदेश के 6001 मीटर उच्चता की माउंट देव टिब्बा पर्वत शिखर पर विजय प्राप्त की। उत्तर बंग से पांच वर्ष बाद जलपाईगुड़ी नेचर एंड ट्रेकर्स क्लब को यह सफलता मिली। संस्था के सचिव भास्कर दास ने बताया कि गत 7 जून को वे हिमाचल प्रदेश के माउंट देव टिब्बा अभियान शुरू किया। उनकी पार्टी में छात्रा व कोलकाता पुलिस के एक कर्मी भी शामिल थे। जलपाईगुड़ी से ेसात जून को इनलोगों ने यह अभियान शुरू किया। इस अभियान में दुहांगन गिरि को पार करना पड़ता है। जलपाईगुड़ी सेंट जेवियर्स कॉलेज की शिक्षिका विशाखा शर्मा इस अभियान में पहली बार जाकर सफल हुई। उंचाई कम होने के बावजूद तकनीकी कारण से यह अभियान खतरनाक था। टीम के आठ में से पांच सदस्य शिखर पर पहुंचे। इनमें टीम लीडर भास्कर दास, जयंत सरकार, दिवाकर सेन, विशाखा शर्मा व सुजय बनिक ।