हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग पर सड़क जाम
संवादसूत्र, धूपगुड़ी : बुधवार शाम को धुपगुड़ी में प्रधानमंत्री के जनकल्याण योजनाओं को लोगो के समक्ष प्
संवादसूत्र, धूपगुड़ी : बुधवार शाम को धुपगुड़ी में प्रधानमंत्री के जनकल्याण योजनाओं को लोगो के समक्ष प्रचार के दौरान हमलावरों के हमले में भाजपा के पुरूष व महिला मिलाकर 11 समर्थक घायल हो गए थे। भाजपा का आरोप है कि वे सभी हमलावर तृकां से जुड़े हुए है। उन्हीं के इशारे पर हमलावरों ने भाजपा के महिला समर्थकों के साथ बदसलूकी की थी। हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गुरूवार को धुपगुड़ी थाने में प्रदर्शन के साथ 31 नंबर राजमार्ग जाम किया गया। भाजपा कार्यकर्ता मिठू कर्मकार की ओर से धूपगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज की गई।
भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना को बीते 24 घंटे हो गए है। लेकिन पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर इस दिन धुपगुड़ी शहर में जुलूस निकाला गया। इसके बाद जुलूस थाना पहुंची। वहां पर काफी देर तक थाने में आईसी न मिलने पर उत्तेजित भाजपा समर्थकों ने धुपगुड़ी के चौपथी में 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क जाम किया।
इस दिन भाजपा नेता कृष्ण देव राय ने कहा कि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।