राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में मलयज ने मारी बाजी
- मलयज बिन्नागुड़ी केन्द्रीय विद्यालय दो के 10वीं श्रेणी का छात्र - किसानों के फसलों को बचाता है इल
- मलयज बिन्नागुड़ी केन्द्रीय विद्यालय दो के 10वीं श्रेणी का छात्र
- किसानों के फसलों को बचाता है इलेक्ट्रोनिक बेजोका
संवादसूत्र, वीरपाड़ा : जवाहर लाल नेहरू नेशनल साइंस, गणित व वातावरण प्रदर्शनी के राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में वीरपाड़ा के मलयज कुमार आंसू ने दूसरा स्थान हासिल कर अपने इलाके का नाम रोशन किया है। वही वीरपाड़ा के श्री महावीर हिंदी हाई स्कूल के लाब्रेरियन रमा कांत प्रसाद का पुत्र है। इसके अलावा वह बिन्नागुड़ी केन्द्रीय विद्यालय दो के 10वीं श्रेणी का छात्र है। मलयज ने कहा कि उनके प्रोजेक्ट का थीम खाद्य उत्पादन व खाद्य सुरक्षा को लेकर था। उसने अपने प्रोजेक्ट का नाम इलेक्ट्रोनिक बेजोका दिया था।
उसने आगे बताया कि घर में फेंके हुए प्लास्टिक बोतल, प्लास्टिक मग सहित विभिन्न प्रकार चीजों को मिलाकर किसानों के फसल बचाने के लिए यह सामान तैयार किया गया। सम्पुर्ण सोलर शक्ति से यह इलेक्ट्रानिक बाजूका चलेगा। कृषि जमीन पर किसान इसे लगाने पर सूर्य के ताप से यह चलेगा। इस बाजूका में चार्जर व टाइमर लगा हुआ है।
उसने कहा कि सूर्य के ताप से चालू होने से यह प्रोजेक्टर दो हाथों से लगे झालर घुमना शुरू करता है। जिसे देखकर पक्षी वहां से फरार हो जाएगा। कुछ देर बाद उस बाजूका से कुत्ते की आवाज आएगी। उसके बाद पक्षी की आवाज आने लगेगी। जिससे सुनकर कृषि खेत में आने वाले पक्षी आवाज सुनकर वहां से भाग जाएंगे। इससे किसानों के फसलों की सुरक्षा होगी। रात में भी किसान इससे मोबाइल चार्ज कर सकते है।
मलयज ने आगे कहा कि स्कूल स्तर पर यह प्रोजेक्ट में पहला स्थान मिलने के बाद गत फरवरी महीने में गुवाहाटी में क्षेत्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिलने के बाद उसे राष्ट्रीय स्तर में भाग लेने के लिए बंगलोर भेजा गया। जहां पर गत 24 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला।