शेर सिंह को देखने के लिये उमड़ी भीड़
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: वह जब सड़क पर निकलते हैं तो पीछे लोगों का जमावड़ा लगने लगता है। लेकिन क्यो
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: वह जब सड़क पर निकलते हैं तो पीछे लोगों का जमावड़ा लगने लगता है। लेकिन क्यों? सोचने वाली बात है। किसी दुकान में जाते ही वहां भीड़ देखने को मिलता है। जलपाईगुड़ी के शेर सिंह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन काफी परेशान हैं। विशाल आकार के व्यक्ति के आगमन को लेकर शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग बार-बार उसे देखना चाह रहे हैं। सभी काबुल से आए शेर सिंह के साथ सेल्फी व फोटो खिंचाना चाहते हैं। जलपाईगुड़ी दिनबाजार इलाके में सभी अपना काम छोड़कर शेर सिंह को देखने में लगे हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शेर सिंह काबुल से अपने किसी रिश्तेदार के घर आया हुआ है। वह अफगानिस्तान से जलपाईगुड़ी आये सभी सदस्यों के साथ मिलेंगे। लोगों की माने तो इतने विशाल आकार के व्यक्ति को पहले कभी नहीं देखा। यही कारण है उसे देखने के लिये लोग काफी उत्साहित हैं।
इधर लोगों से परेशान होकर शिकायत के लिये शेर सिंह सीधे थाने पहुंच गये। उन्होंने अपनी परेशानी पुलिस कर्मियों को बता दी। बाद में पुलिस की सहायता मिलने पर शेर सिंह को कुछ राहत मिली।