प्रशासन की तत्परता से रोका गया नाबालिग का विवाह
संवाद सूत्र, मालबाजार: नाबालिग लड़कियों का विवाह रोकने के लिए ब्लॉक प्रशासन काफी तत्परता से काम कर
संवाद सूत्र, मालबाजार: नाबालिग लड़कियों का विवाह रोकने के लिए
ब्लॉक प्रशासन काफी तत्परता से काम कर रही है। इस कार्य में समाजसेवी संगठनों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
माल ब्लॉक प्रशासन, गैर सरकारी संस्था वितान व पुलिस के सहयोग से बुधवार को चेंगमारी ग्राम पंचायत में एक नाबालिग का विवाह रोक दिया गया। ज्वाइंट बीडीओ श्रीकांत लॉ, वितान संस्था से रिता राय, क्रांति फाड़ी के पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से नाबालिग छात्रा का विवाह बंद करवाया गया। इससे पहले भी शिशु विकास संस्था की सहयोग से उदलाबाड़ी में भी नाबालिग का विवाह रोका था।
माल बीडीओ भूषण शेरपा ने कहा कि नाबालिग का विवाह करवाना कानून विरोधी है। कुछ क्षेत्रों में जागरुकता के अभाव में भी लोग नाबालिग लड़कियों का विवाह करवा देते हैं।