13 गाय समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
संवाद सूत्र, जयगांव: हासीमारा थाना पुलिस में मंगलवार सुबह विशेष अभियान चलाकर 13 गाय के साथ 4 तस्करों
By Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 09:37 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 09:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, जयगांव: हासीमारा थाना पुलिस में मंगलवार सुबह विशेष अभियान चलाकर 13 गाय के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। जिसका नाम गुलाब हुसैन, हसनुर जामेन, रिहादुल फारूक व अनवर हुसैन बताया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाय को सोनापुर से जयगांव ले जाया जा रहा था। लेकिन तस्करों की साजिश को नाकाम कर दिया गया। हासीमारा थाना प्रभारी के नारायण ने कहा कि पकड़े गए तस्करों को अलीपुरद्वार अदालत भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें