दुष्कर्म प्रयास में विफल बदमाशों ने किया बच्चे पर हमला
- कूचबिहार जिले के बक्सीरहाट के तारागंज पुल के पास घटी घटना - धारदार हथियार से घायल एक वर्षीय बच्च
- कूचबिहार जिले के बक्सीरहाट के तारागंज पुल के पास घटी घटना
- धारदार हथियार से घायल एक वर्षीय बच्चा जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में चिकित्साधीन
-
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : विवाहित महिला को जबरन उठाकर ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने में विफल होने पर बदमाशों ने एक साल के बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में बच्चे के साथ उसका पिता भी घायल हो गया। वर्तमान में बच्चा जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में चिकित्साधीन है। यह घटना कूचबिहार जिले के बक्सीरहाट के तारागंज पुल के पास घटी।
मालूम हो कि जिले के मयनागुड़ी ब्लाक का निवासी व बच्चे का पिता पेशे से जड़ीबुटी बेचने का कार्य करता है। इससे पहले वह सांप दिखाने का काम करता था। लेकिन सरकारी पाबंदी लग जाने से उसने सांप दिखाने का खेल बंद कर दिया। वह विभिन्न जगहों में तंबू लगाकर ताबिज बिक्री करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
गुरूवार को जलपाईगुड़ी अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने पहुंची बच्ची की मांग ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना कुछ दिन पहले की है। वे अपने पति के साथ बक्सीरहाट में तंबू लगाकर पिछले कई दिनों से ताबिज बेचने का कार्य कर रही थी। वहां पर उनलोगों का परिचय मिठून बाजिगर एवं सईदुल बाजिगर से हुआ। घटना के दिन माथाभांगा में सईदुल व मिठून ने महिला के पति न होने के कारण उससे जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उनलोगों ने एक साल के बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लेकिन उसी समय महिला का पति भी आ गया। उसने जब दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनलोगों ने धारदार अस्त्र से हमला कर वहां से फरार हो गए।
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तीनों को तुफानगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे कूचबिहार जिला अस्पताल स्थानान्तरित कर दिया गया। बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाने को कहा। इस बीच हमलोगों को पुलिस को जानकारी देने का मौका नहीं मिला। मयनागुड़ी में अपने घर में आने के बाद बच्चे को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल लेकर आई है। जहां पर चिकित्सक ने बच्चे को भर्ती करने को कहा।
महिला ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तारी हो। पुलिस के पास शिकायत करेंगे।
कैप्शन : जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में घायल बच्चे को हाथ में लिए महिला।