मदारीहाट तृकां ब्लॉक कमेटी गठित
वीरपाड़ा: तृणमूल कांग्रेस के मदारीहाट ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। गुरुवार वीरपाड़ा पार्टी कार्यालय मे
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 06:47 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 06:47 PM (IST)
वीरपाड़ा: तृणमूल कांग्रेस के मदारीहाट ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। गुरुवार वीरपाड़ा पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नई ब्लॉक कमेटी 58 सदस्यों के नाम का एलान किया गया। इसमें ब्लॉक कमेटी का अध्यक्ष पदम लामा को चुना गया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष मान्ना लाल जैन को नियुक्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष पदम लामा ने बताया कि मदारीहाट इलाके का चौतरफा विकास करना ही कमेटी का मुख्य लक्ष्य है। इसके अलावा लोगों के हर समस्या का भी ख्याल रखा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें