असहाय लोगों के बीच वस्त्र प्रदान
मालबाजार: माल शहर के आनंद निकेतन महिला समिति की ओर से गरीब व असहाय लोगों के बीच वस्त्र वितरित किया ग
By Edited By: Published: Wed, 07 Dec 2016 10:04 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 10:04 PM (IST)
मालबाजार: माल शहर के आनंद निकेतन महिला समिति की ओर से गरीब व असहाय लोगों के बीच वस्त्र वितरित किया गया। बुधवार शाम संस्था की ओर से आनंदपल्ली इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान 50 असहाय महिलाओं को साड़ी समेत अन्य वस्त्र प्रदान किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में 7, 14 व 15 नं. वार्ड के असहाय व गरीब लोग शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग काफी उत्साहित दिखे। मालूम हो कि आनंद निकेतन महिला समिति की ओर से वर्ष में इस तरह का कार्यक्रम हमेशा आयोजित किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें