वन बस्ती संचालक समिति के बीच चेक वितरित
- वन विभाग की ओर से बांटे गए 14 लाख 33 हजार 120 रूपये का चेक - संवादसूत्र, नागराकाटा : डायना रे
- वन विभाग की ओर से बांटे गए 14 लाख 33 हजार 120 रूपये का चेक
-
संवादसूत्र, नागराकाटा : डायना रेंज के अंर्तगत 7 वन बस्ती वन संचालक समिति को गुरुवार 14 लाख 33 हजार 120 रूपये का चेक प्रदान किया गया। सबसे ज्यादा 4 लाख 94 हजार 192 रूपये घासमारी छाड़टुंडू वन संचालक कमेटी को दिया गया। इसके बाद से ही समिति के सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष जंगली पेड़ों को निलामी के माध्यम से बिक्री किया जाता है। इससे प्राप्त कुल आय का 15 फीसदी वन संचालक समितियों को दिया जाता है, जिसके माध्यम से वन बस्ती इलाकों का ढांचागत विकास किया जा सके। गुरुवार जो रूपये दिया गया है, वह 2014-15 के आर्थिक लाभ के आधार पर है। वन विभाग के डायना रेंज के रेंजर सुभाशिष चटर्जी ने कहा कि वन बस्तियों के विकास को ध्यान में रखकर ही प्रतिवर्ष वन संचालक समितियों को आर्थिक मदद दिया जाता है। घासमारी छाड़टंडू वन संचालक समिति के सचिव कविउल इस्लाम ने कहा कि आपस में चर्चा के बाद गांव में सड़क निर्माण, पेयजल समेत अन्य विषयों को लेकर विकास कार्य करेंगे।