सुलग रही है अलग गोरखालैंड राज्य की मांग की आग
अलग गोरखालैंड राज्य के लिए अभी आंदोलन भले ही नहीं हो रहा है, लेकिन अंदर-अदर सुगबुगाहट जारी है। अभी क्या हो रहा है, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 10:54 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 10:54 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। अलग गोरखालैंड राज्य के लिए अभी आंदोलन भले ही नहीं हो रहा है, लेकिन अंदर-अदर सुगबुगाहट जारी है। इससे जुड़े संगठन कभी दिल्ली में प्रदर्शन कर तो कभी दार्जीलिंग व सिलीगुड़ी में बैठक कर अपनी इस मांग को लेकर प्रतिबद्धता जताते रहे हैं। इसी कड़ी में गोरखा यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट की बैठक सिलीगुड़ी में आयोजित की गई। इसमें दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र में अलग राज्य गोरखालैंड के मुद्दे पर चर्चा की गई।
इसमें फ्रंट की सचिव रिसिका छेत्री ने कहा कि समस्त गोरखा समुदाय के लोगों की आकांक्षा सिर्फ गोरखालैंड की प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं, वे सिर्फ अपना निजी स्वार्थ साधने में लगी हुई हैं। सिर्फ गोरखा यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट निस्स्वार्थ भाव से गोरखाओं के हित व सम्मान के लिए काम करता आ रहा है।
उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गोरखा लिबरेशन फ्रंट की अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर गोरखा राष्ट्रीय निर्माण मोर्चा के सहायक सचिव व प्रवक्ता सुदर्शन राई गोरखा यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट में शामिल हुए। उन्हें फ्रंट की सचिव रिसिका छेत्री ने पार्टी का झंडा देकर पार्टी में शामिल किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें