सरकारी निर्देशों का पालन नही करते विकास बोर्ड के प्रतिनिधि
संवाद सूत्र, कालिम्पोंग: पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 दिसम्बर 2016 के दिन पहाड़ के 17 विकास बोर्ड में
संवाद सूत्र, कालिम्पोंग:
पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 दिसम्बर 2016 के दिन पहाड़ के 17 विकास बोर्ड में 8 -8 कर्मचारियों को नियुक्ति करने का आदेश बोर्ड को दिया था। इसके वाबजूद उक्त आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। उक्त आरोप माकपा पार्टी की ओर से लगाया गया है। बुधवार संवाददाताओं ने बात करते हुए माकपा नेता टीएस दास ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 दिसम्बर 2016 को जो अध्यादेश बोर्ड के प्रतिनिधियों के लिए दिया गया था, उसका आज तक पालन नहीं किया जा रहा है। आज बेरोजगार भाइ-बहन रोजगार पाने के आशा में नेता के पीछे दौड़ रहे हैं। इस कारण राज्य सरकार के आदेश को जल्द से जल्द नियुक्त करने की मांग की गई है। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया में कोई भी पक्षपात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर विकास बोर्ड को कार्यालय बनाने की ज़मीन व फंड तो दे रही है। लेकिन सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है। सभी बोर्ड को समान रूप में कार्यालय की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। दास ने कालिम्पोंग शहर में कई सरकारी जमिन पर लोगो के द्वारा अवैध कब्जा करने की बात बताते हुए इन जमीनों पर सरकार को विकास बोर्ड का कार्यालय बनाने का सुझाव दिया।
माध्यमिक परीक्षा के प्रथम दिन छात्रों में दिखा उत्साह
संवाद सूत्र, कालिम्पोंग: माध्यमिक परीक्षा का प्रथम दिन कालिम्पोंग में भी शांतिपूर्ण रहा। नए पाठ्यक्रम पर आधारित माध्यमिक परीक्षा में इस साल कालिम्पोग जिला के विभिन्न विद्यालयों से कुल 2262 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। जिसमें छात्रों की संख्या 1078 व छात्राओं की संख्या 1184 है। क्षेत्र के परीक्षा केन्द्र में कुमदुनी विद्याश्रम, एसयुएमआई, कालिम्पोंग गल्स हाई स्कूल, जुब्ली हाई स्कूल, प्रणामी बालिका विद्या मन्दिर, गर्वमेंट स्कूल, इंडो टिबेटन स्कूल, गुम्बा हाई स्कूल, अलगढ़ा हाई स्कूल, सन्त जर्ज हाई स्कूल शामिल है। उक्त बात की जानकारी माध्यमिक परीक्षा सेंटर के सचिव एवम कुमुदिनी होम्स के प्रभारी याड्देन घिसिड ने दी है। परीक्षा को लेकर विभिन्न केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।