किसानों को बताया इलायची की खेती के फायदे
संवाद सूत्र, रंग्पो : लूपिन ह्यूमन वेलफेयर रिसर्च फाउंडेशन ने कृषकों को इलाइची की खेती से होने वाले
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 10:00 PM (IST)
संवाद सूत्र, रंग्पो : लूपिन ह्यूमन वेलफेयर रिसर्च फाउंडेशन ने कृषकों को इलाइची की खेती से होने वाले आर्थिक लाभ बारे में विस्तार से जानकारी दी।
फाउंडेशन की ओर से कृषकों को बताया गया कि इलाइची की खेती करने से उनकी आय बढ़ेगी। कृषकों का उत्साहवर्धन करने के लिए 50 किसानों को एक हजार इलाइची के पौधे का बीज वितरित किया गया। फाउंडेशन के सामाजिक दायित्व के अंतर्गत पौध वितरण के बाद राज्य के कृषि व बागवानी विभाग से तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें