सिक्किम के मुख्यमंत्री को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
जागरण संवाददाता, गंगटोक : सेंट्रल सिक्किम यूनिवर्सिटी के चौथे दीक्षात समारोह में राज्यपाल श्री निवास
जागरण संवाददाता, गंगटोक : सेंट्रल सिक्किम यूनिवर्सिटी के चौथे दीक्षात समारोह में राज्यपाल श्री निवास पाटिल ने मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को डाक्टर ऑफ फिलास्पी की मानद उपाधि से विभूषित किया। शोध पूर्ण होने पर छात्र-छात्राओं को डॉक्टरेट की डिग्री दी गई। श्रेष्ठ शोध पर स्वर्ण व रजत पदक प्रदान किए गए।
दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने कहा कि राजनीतिक दर्शन को राज्य के नागरिकों ने हमेशा महत्व दिया। यही वजह रही कि पाचवी बार लगातार उनको सरकार बनाने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि वह जनता के इस विश्वास पर खरा उतरें। उन्होंने बताया कि राज्य में सौ फीसद साक्षरता है। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला निर्मल राज्य घोषित है। उन्होंने पॉलीथिन पर प्रतिबंध, जैविक खेती, पेड़ कटान रोकने को उपलब्धि के रूप में गिनाया।
राज्यपाल श्री निवास पाटिल ने यहौं हुए शोध का रार्ष्ट व राज्य हित में व्यापक प्रयोग किया जाना चाहिए। कुलपति जस्टिस रूमा पाल ने शोध को जनहित में प्रयोग किया जाना चाहिए। उपकुलपति प्रो. टीबी सुब्बा ने चामलिंग को वर्ष 1998 में पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने को सम्मानयोग्य बताया।