भंडारी के निधन पर शोकसभा
संवाद सूत्र, रंग्पो : सिक्किम राज्य में श्री कृष्ण प्रणामी धर्म सभा समिति के युवा परिषद व बाइजिउ राज
संवाद सूत्र, रंग्पो : सिक्किम राज्य में श्री कृष्ण प्रणामी धर्म सभा समिति के युवा परिषद व बाइजिउ राज संघ ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। सिंगताम श्री कृष्ण प्रणामी मन्दिर में शोक सभा आयोजित की गई। अध्यक्ष बीएम रामुदामु की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में 108 दीप जलाए गए। धर्म सभा समिति के महासचिव आरएस भंडारी, केबी छेत्री, गोपी पोखरेल, बीके भंडारी , ,श्री अजित कसमार भंडारी ,श्री बिशाल छेत्री ,श्री के बी राइ ,श्री के डी भंडारी ,श्री छबीलदासजी , श्री अम्बर दास पुजारी ,पंचायत सदस्य सुश्री सोना लेपचा ,श्री सुनील राइ ,श्री जीवन काफले , धामबाई माताजी ,देविका माताजी , श्री गौतम भाई ने भंडारी के जीवन पर प्रकाश डाला।