17वें कर्मापा को लेकर सीएम ने सदन में की चर्चा
जागरण संवाददाता, गंगटोक : 17 वें कर्मापा के प्रबल दावेदार उगेन त्रिनले दोर्जी के सिक्किम प्रवेश के अ
जागरण संवाददाता, गंगटोक : 17 वें कर्मापा के प्रबल दावेदार उगेन त्रिनले दोर्जी के सिक्किम प्रवेश के अनुमति अति शीघ्र प्राप्त होने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने सदन में रखा। उन्होंने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें सिक्किम प्रवेश के अनुमति देने की प्रतिबद्धता व्यवहारिक रूप में पूरी होने की संभावना प्रबल होने के बारे में विचार व्यक्त किया। हालाकि पूर्वी सिक्किम रूमतेक स्थित कर्मापा के असली गुम्पा के अलावा उनके भारत के किसी भी जगह जाने की प्रतिबंध हटाने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री मंडल को सौंपने की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री मंडल द्वारा अति शीघ्र स्वीकृति देने आश्वासन मिला है।