Move to Jagran APP

लोगों को जागरूक करने में समाचार पत्रों का अहम योगदान

जागरण संवाददाता, गंगटोक: विधि अधिकार व मानव अधिकार संबंधी लोगों में सचेतना फैलाने के लिए समाचार पत्र

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 11:28 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 11:28 PM (IST)
लोगों को जागरूक करने में समाचार पत्रों का अहम योगदान
लोगों को जागरूक करने में समाचार पत्रों का अहम योगदान

जागरण संवाददाता, गंगटोक: विधि अधिकार व मानव अधिकार संबंधी लोगों में सचेतना फैलाने के लिए समाचार पत्रों को विशेष योगदान देना होगा। यह आग्रह सिक्किम हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार अग्निहोत्री ने दी है। शहर के स्थानीय होटल में स्थानीय समाचार पत्र द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि जानकारी के अभाव के कारण लोग अपने विधि व मानव अधिकारों के प्रति अनभिज्ञ है। हालाकि कोर्ट सीधी तरह लोगों को जागरूक करने के लिए कोई भी कार्यक्रम जमीनी स्तर पर आयोजित नहीं कर पा रही है। लेकिन यदि समाचार पत्रों से इससे संबंधी विशेष स्तंभ को जोड़ सकते है। जिससे लोगों को इसकी सम्पूर्ण जानकारी मिल सके। उन्होंने इलेक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया द्वारा किसी भी परिस्थिति में प्रिंट मीडिया का स्थान नहीं ले पाने व लोगों में समाचार पत्र के विश्वसनियता बनाए रखने के लिए भी अपना सैद्धातिक दायरे में रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। क्योंकि टीवी व सोशल मीडिया में संपादकीय, स्तंभ व पाठकनामा जैसे अभिव्यक्त करने वाला स्थान नहीं होता है। आज कार्यक्रम के दौरान पूर्वी सिक्किम तादोंग के विधायक तिमोथी विलियम बसनेत विश्षि्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

loksabha election banner

इस अवसर पर पत्रकार विवेक छेत्री को समाचार पत्रों के संस्थापक संपाकदक स्व. राम पात्रो पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह फोटोग्राफर पेमा वागछेन लामा व छापाखाना के कर्मचारी एसके मेहनादिन को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फोटो कैपशन

24गंगटोक01- पुरस्कार देते सिक्किम हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार अग्निहोत्री

विशेष सत्र के पहले दिन जीएसटी विधेयक पेश

जागरण संवाददाता, गंगटोक: सिक्किम विधानसभा में आज जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस) विधेयक पेश किया गया। इसे गुरूवार को सदन में बहस के बाद पारित हो कर दिया जाएगा। दो दिवसीय सिक्किम विधानसभा के विशेष सत्र आज से शुरू हुआ। प्रथम दिन मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने बतौर वित्त मंत्री के रूप में उक्त विधेयक को पेश किया। सदन 22 मिनट तक चली। हाल के दिनों में पूर्वी सिक्किम अपर बुर्तुक के उप-चुनाव में निर्वाचित होने के बाद डीआर थापा को विधायक पद का शपथ दिलाया। इसके बाद पूर्व विधायक (1974-1979) स्व. फीगू छिरिंग भूटिया को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। शोक सभा में सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष केएन राई, मुख्यमंत्री पवन चामलिंग व विपक्षी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक कुंगा नीमा ने स्व.भूटिया के जीवनी पर प्रकाश डाला। सदन में दो संसोधन विधेयक सिक्किम पंचायत व सिक्किम आधिकारी भाषा प्रस्तुत हुई है। दोनों विधेयक को गुरूवार को ही सदन में बहस के बाद पारित किया जाएगा।

गंगटोक02- मुख्यमंत्री पवन चामलिंग का विधानसभा में स्वागत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष केएन राई व अन्य।

फिनलैंड के राजदूत ने राज्यपाल से की मुलाकात

जागरण संवाददाता, गंगटोक: फिनलैंड में भारत के लिए राजदूत श्रीमती नीना वसकुनलाथी इन दिनों सिक्किम भ्रमण पर हैं। उन्होंने बुधवार को राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके पति डा. एंड्रेस हेरदिना भी शामिल था।

इस भेंट में राज्यपाल ने फिनलैंड के शिक्षा पद्वति व व्यवस्था की जानकारी ली। क्योंकि फिनलैंड की शिक्षा विश्व में अव्वल मानी जाती है। हालाकि उन्होंने इस दौरान एलिमेंट्री एज्यूकेशन के लिए सुझाव भी मागा है। ताकि उसे सिक्किम में भी उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने शिक्षा के संबंध में अकादमी स्तर पर फिनलैंड व सिक्किम के बीच परस्पर संबंध स्थापित के लिए पहल करने की गुजारिश भी की।

राजदुत वसकुनलाथी ने मदद की प्रतिबद्धता जाहिर किया है। उन्होंने सिक्किम में जैविक खेती का प्रयोग करने पर प्रशंसा की है

फोटो कैपशन

गंगटोक03- राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल के साथ फिनलैंड के राजदूत वसकुनलाथी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.