जैविक खेती से जुड़े किसानों से मिले केंद्रीय मंत्री
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सिंबेडियम आर्किड विकास केन्द्र का किया भ्रमण - मंत्री ने की बैंक,
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सिंबेडियम आर्किड विकास केन्द्र का किया भ्रमण
- मंत्री ने की बैंक, कृषि सहकारिता समितियों व अन्य बाजार व्यवस्थापन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
जागरण संवाददाता, गंगटोक : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को को पूर्वी सिक्किम रुमतेक स्थित सिंबेडियम ऑर्किड विकास केंद्र का भ्रमण किया। उक्त भ्रमण के बाद उन्होंने पूर्वी सिक्किम साजोंग स्थित जैविक खेती से जूड़े कृषकों के साथ खेत खलियान में ही मुलाकात किया। इस दौरान बातचीत के क्रम में उन्होंने शौर्य ऊर्जा, कोल्ड स्टोरेज, शौर्य ऊर्जा द्वारा संचालित रेफ्रिजेरेटर वाहन तथा एमिनो एसिड आधारित जैविक खाद निर्माण के लिए सुझाव दिया। इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर मदद के लिए भी प्रतिबद्धता जाहिर किया। इस दौरान राज्य के कृषि एवं बागवानी मंत्री सोमनाथ पौड्याल भी उपस्थित थे। इस क्रम में उन्होंने टिस्यू कल्चरल के वैज्ञानिक संबंधी जानकारी दी। उन्हें उक्त केंद्र के उप निदेशक पेमा छोडेन भूटिया ने यहा उपलब्ध विभिन्न प्राविधिओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। इस वैज्ञानिक उपज स्वरूप में विभिन्न प्रजातियों के आर्किड संरक्षण करने तथा नई प्रजाति के आर्किड सृजन करने की जानकारी भी दी गई।
इसके अलावा उन्होंने अन्य हितधारकों के साथ भी बैठक किया। जिसमें बैंक, कृषि सहकारिता समितियों व अन्य बाजार व्यवस्थापन से जुड़े संस्थानों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल थे। ताकि सिक्किम को अधिक से अधिक मदद दी जा सके।
कैप्शन : सिक्किम के साजोंग स्थित ग्रामीणों से बातचीत करते केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी। .