आगामी 29 मई को सिक्किम में भाजपा अध्यक्ष के आने की संभावना
जागरण संवाददाता, गंगटोक : आगामी माह 29 मई को भाजपा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अमित शाह के सिक्किम भ्र
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 07:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गंगटोक : आगामी माह 29 मई को भाजपा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अमित शाह के सिक्किम भ्रमण पर आने की संभावना है। राज्य इकाई भाजपा ने पार्टी विस्तार एवं सदस्यता बढ़ाने की जद्दोजहद में लग गई है। शनिवार शहर के तादोंग स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के सागठनिक महासचिव राजेश कुमार के अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें पार्टी अध्यक्ष डीबी चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों उपस्थित थे। जिसमें शाह के भ्रमण से पूर्व पार्टी सांगठनिक स्तर पर विस्तार पर तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया, ताकि राज्य में पार्टी को मजबूत किया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें