किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 10:51 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 10:51 PM (IST)
सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नाम मोहम्मद शहीदुल है। इस मामले में पुलिस को उसके एक साथी की तलाश है। डीसीपी एस लेप्चा ने बताया कि एक किशोरी को बहलाकर दो युवक जंगल में ले गए और उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। घटना के समय युवक कई और भी साथ मौजूद थे। घटना की जानकारी किशोरी ने पुलिस को दी। सूचना के आधार पर सालबाड़ी से एक आरोपी को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट बंद था, इसलिए उसे मंगलवार को पुलिस रिमांड पर लेगी। इस घटना में अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। किशोरी का मेडिकल जांच कराके बयान दर्ज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें