कड़ी सुरक्षा के बीच संघ ने किया पथ संचलन
राजेश 12 व 15 -कहा-नेताजी के बताए मार्ग पर वतन पर मर मिटने को तैयार -पथ संचलन और तिरंगा यात्रा
राजेश 12 व 15
-कहा-नेताजी के बताए मार्ग पर वतन पर मर मिटने को तैयार
-पथ संचलन और तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों के खिलाफ मुखर पश्चिम बंगाल सरकार को सोमवार को हिल्स में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में संघ व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समतल में अपनी ताकत का अहसास कराया। भाग लेने वाले स्वयंसेवक व कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताजी के बताए रास्ते पर चलकर हम अपना जीवन देश के लिए न्यौछावर करने को तैयार है। सिलीगुड़ी में पहली बार गणवेश में बदलाव के बाद संघ के पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के उत्साह को देखकर चर्चा थी कि बंगाल में सचमुच विरोधी दल के रुप में भाजपा अपना कब्जा करने लगा है। स्वयं कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को आश्चर्य हो रहा था कि कल तक अनुमति नहीं देने वाली पुलिस यात्रा व पथ संचलन के सुरक्षा में आगे और पीछे चल रही थी। सुरक्षा का ताना- बाना इतना कि एएसपी स्तर के चार-चार पदाधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों के साथ चल रहे थे। पानीटंकी मोड़ पर अतिरिक्त पुलिस जल कमान के साथ मौजूद थी। सोमवार की सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120वीं जयंती के अवसर पर 120 मीटर लंबा तिरंगा लेकर कंचनजंघा स्टेडियम गेट पहुंचे। वहां गगनभेदी भारत माता के नारों के साथ यात्रा को प्रारंभ किया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग हिलकार्ट रोड, सेवक रोड होता हुआ विधान मार्केट से गुजरता हुआ स्टेडियम के निकट संपन्न हुआ। परिषद के नगर सचिव विवेक शर्मा और जोन एक के संयोजक पिंकू दास ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की रहस्यमयी मृत्यु के पीछे किन देशविरोधी ताकतों का हाथ है। ऐसी ताकतों का भी रहस्योद्घाटन होना चाहिए। नगर सह अध्यक्ष बबलू पोद्दार ने कहा कि परिषद ने तिरंगा यात्रा इसलिए निकाला
क्योंकि इस तिरंगा के लिए हम अपना जीवन न्यौछावर करने को तैयार है। भारत माता की जय और तिरंगा के अपमान करने वाले को बर्दास्त नहीं करेंगे। वहीं दूसरी ओर दोपहर बाद पूर्ण गणवेश में पानीटंकी सेवक मोड़ में स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों का जमावड़ा लगने लगा। इसमें घोष वाहिनी की आवाज पर कदम ताल करते स्वयंसेवक दंड वाहिनी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने लगी। भगवा ध्वज को सबसे आगे लेकर चल रहे थे। पथसंचलन को देखने के लिए बड़ी संख्या में सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ थी। वे इनका अपने अपने तरीके से स्वागत किया जा रहा था। पथ संचलन के संबंध में विभाग सह संघ चालक कुलक्षेत्र अग्रवाल, जिला प्रचारक प्रभात पात्र, ओम प्रकाश अग्रवाल, नगर प्रमुख विवेक सराफ, वरिष्ठ स्वयंसेवक जगदीश अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंघल, सुशील रामपुरिया, राज कुमार अग्रवाल आदि ने कहा कि संघ अपनी पूरी ताकत राष्ट्रसेवा में लगाती है उसे रोकने और टोकने से कोई फर्क नहीं पड़ता। स्वयंसेवकों ने राज्य सरकार को पथसंचलन में पूरी सुरक्षा मुहैया कराए जाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया।