भगवान का ही चित्र लगाएं घरों में
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : भगवान के श्रीृष्ण और राम के जन्मदिन पर कथा प्रेमी यह संकल्प लें कि अब से
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : भगवान के श्रीृष्ण और राम के जन्मदिन पर कथा प्रेमी यह संकल्प लें कि अब से वे अपने घरों में केवल भगवान का या फिर महापुरूष स्वामी विवेकानंद, शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस का चित्र लगाएंगे। पैसे लेकर नाचने और गाने वाले अभिनेताओं अभिनेत्रियों का फोटो नहीं लगाएंगे। भगवान का जन्म ही जनकल्याण के लिए हुआ। यह विचार नगर निगम के वार्ड नम्बर 42 सालूगाड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन पूज्य संत ज्योतिस्वरूप जी महाराज ने कथा प्रेमियों के बीच व्यक्त किए। कथा के दौरान संगीतमय कई भजन पेश कर कथा प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने सूर्यवंश के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहाकि इस वंश में एक से एक प्रतापी का जन्म हुआ। सदकर्म करने से ही जीवन को सद़गति मिलती है। नीच कर्म करने से बचना चाहिए। श्रीमद् भागवत पुराण कमेटी सालूगाड़ा के सचिव सुतेन राय ने कथा प्रेमियों से 24 जनवरी तक चलने वाले कथा में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।