बंगाल से हो बातचीत की पहल : भाजपा
जागरण संवाददाता,गंगटोक : वहीं इस विषय पर भाजपा ने भी राज्य सरकार को बंगाल के परिवहन विभाग से सीधे ब
जागरण संवाददाता,गंगटोक : वहीं इस विषय पर भाजपा ने भी राज्य सरकार को बंगाल के परिवहन विभाग से सीधे बातचीत करने का सुझाव दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डीबी चौहान ने बताया कि बीती 29 नवंबर से पश्चिम बंगाल के परिवहन विभाग ने सिक्किम के टैक्सी वाहनों की अनावश्यक जाच शुरू कर दी है और वाहनों को आवागमन के लिए काउंटर पर्मिट आवश्यक बताया है। चौहान के मुताबिक कार्रवाई मात्र सिक्किम के वाहनों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के उद्देश्य से प्रेरित है। समस्या को इतने दिन बीतने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा बंगाल की सरकार से वार्ता की पेशकश ना करना आश्चर्य की बात है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार के संबंधित विभाग के अधिकारियों को वार्ता के लिए बंगाल सरकार के विभाग के समक्ष वार्ता का प्रस्ताव रखना चाहिए। वाहनों के इस मार्ग पर ना चल पाने से पर्यटकों व स्थानीय यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सिक्किम के लिए नेशनल हाइवे 10 को एक मात्र जीवन रेखा बताया। सड़क मार्ग के अलावा सिक्किम को अन्य हिस्सों से जोड़ने का कोई अन्य विकल्प नहीं है क्योंकि सिक्किम पूर्ण रूप से सीमावर्ती राज्य है। सड़क मार्ग पर सिक्किम से यातायात प्रभावित होने से इस राज्य का देश से संपर्क टूट जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिलीगुड़ी जाने वाले वाहनों को रोकना राष्ट्रहित में नही है।