धनतेरस के लिए सजे बाजार
जागरण संवाददाता,कर्सियाग : शुक्रवार 28 अक्टूबर के दिन धनतेरस पर्व होने से पर्व की पूर्व संध्या पर ही
By Edited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 07:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता,कर्सियाग : शुक्रवार 28 अक्टूबर के दिन धनतेरस पर्व होने से पर्व की पूर्व संध्या पर ही बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। कर्सियांग में धनतेरस व दीपावली को देखते हुए बाजार विविध बर्तनों से सज गए हैं। मान्यता के अनुसार धनतेरस पर लोग ताबा,कासा,पीतल व धातु से निर्मित बर्तन व सोने चांदी के आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं। दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में भी पर्व की रौनक देखी जा सकती है। धनतेरस के मद्देनजर बाजार में विविध प्रकार के बर्तन की दुकाने सज गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें