जनता के आगे नतमस्तक हुई सरकार : फुबी राई
संवादसूत्र,मिरिक:पहाड़ की राजनीति में अपनी हनक रखने वाले गोजमुमो द्वारा बुलाया गया बंद पूरी तरह सफल ह
संवादसूत्र,मिरिक:पहाड़ की राजनीति में अपनी हनक रखने वाले गोजमुमो द्वारा बुलाया गया बंद पूरी तरह सफल होने का दावा मिरिक पार्षद फुबी राई ने किया है। पूरा दिन मोर्चा नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पार्षद राई ने कहा कि बंद की सफलता दिखाती है कि पहाड़ की जनता मोर्चा पर कितना विश्वास करती है और आपस में कितनी एकता रखती है। उन्होने बंद को मिले जनता के समर्थन को जनता का गोरखालैंड के प्रति प्रेम बताया। राई ने राज्य सरकार पर गोरखा जाति पर अत्याचार करने तथा गोरखालैंड राज्य की स्थापना ना करने पर राज्य सरकार की तीखी आलोचना भी की। पार्षद ने मिरिक में तीन सौ से अधिक मोर्चा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दावा करते हुए मोर्चा कार्यकर्ताओं की एकता की सराहना भी की। राई ने कहा कि गोरखालैंड की मांग को राज्य सरकार कभी भी दबा नही सकती और मोर्चा के रहते पहाड़ की जनता के साथ अन्याय भी नही कर सकती है। राई ने कहा कि तुच्छ राजनीति का परिचय देते हुए सरकार ने पुलिस प्रशासन की मदद से जातीय एकता को तोड़ने का प्रयास किया। पार्षद राई ने बंद को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया।