संतान दीर्घायु की गई कामना
सिलीगुड़ी : मारवाड़ी समुदाय में सोमवार को बच्छबारस पूजा आस्था और श्रद्धा के साथ की गई। इस अवसर पर संता
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 08:01 PM (IST)
सिलीगुड़ी : मारवाड़ी समुदाय में सोमवार को बच्छबारस पूजा आस्था और श्रद्धा के साथ की गई। इस अवसर पर संतान दीर्घायु की कामना की गई। सुबह से ही घरों में विशेष चहल-पहल रही। महिलाएं पूजन की तैयारी में व्यस्त नजर आई। व्रत की कथा सुनी गई। इस दिन परिवार के सदस्यों द्वारा बासी भोजन ग्रहण किया गया। बाजरा और चने के आटे से बनी रोटी भोजन में शामिल रही। महिलाओं का कहना था कि यह व्रत वे अपनी संतान की लंबी आयु की कामना के लिए करती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें