Move to Jagran APP

लगातार बारिश से दो जगहों में भूस्खलन, मौत

- मल्ली चेकपोस्ट के नजदीक आठ माइल में वाहन 100 फीट नीचे खाई में गिरी - स्वातिझोड़ा में हुए भूस्खलन

By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 11:00 PM (IST)
लगातार बारिश से दो जगहों में भूस्खलन, मौत

- मल्ली चेकपोस्ट के नजदीक आठ माइल में वाहन 100 फीट नीचे खाई में गिरी

prime article banner

- स्वातिझोड़ा में हुए भूस्खलन से घंटो रहे गाड़ी जाम

संवादसूत्र, कालिम्पोंग : सिक्किम व कालिम्पोंग की लाइफ लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर बारिश ने जमकर कहर बरसाया। शुक्रवार सुबह से हुई लगातार बारिश में दो राजमार्ग पर दो जगहों पर भूस्खलन हुई। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच बारिश के चलते सिक्किम की तरह जा रही वाहन मल्ली चेक पोस्ट के पास आठ माइल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से नामथंाग निवासी सुक बहादुर घीमिरे की मौत हो गई। दार्जिलिंग से सिक्किम लौट रहे वाहन 8 माइ्रल क्षेत्र में 100 फीट नीचे गिर गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि खराब मौसम एवं बारिश के कारण उक्त दुर्घटना हुई है।

मालूम हो कि एक होटल से एक साथ तीन गाड़ी यात्री को पहुंचाने दार्जिलिंग गया, पर वहां से केवल दो ही गाड़ी सिक्किम पहुंच पाया। एक गाड़ी न पहुंचने पर उस गाड़ी की तलाश शुरू हुई। बाद में किसी चालक ने मल्ली आउट पोस्ट में दुर्घटना होने की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मल्ली आउट पोस्ट के प्रभारी अमरेश सिंह एवं अन्य पहुंचकर गाड़ी से मृत चालक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कालिम्पोंग महकमा अस्पताल भेज दिया। वही दूसरी ओर रंगपो के अधीन भोटेभीर एवं रम्भी के अधीन पड़ने वाले स्वातीझोड़ा में भूस्खलन का मार्ग घंटो जाम रहा।

सर्वप्रथम सुबह पांच बजे भोटेभीर से पहाड़ की मिट्टी एवं पत्थर गिर जाने से राजमार्ग जाम हो गया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की दो जेसीबी मशीन ने करीब एक घंटे में रास्ता साफ कर सड़क मार्ग को खोल दिया। करीब तीन घंटे के बाद फिर से उसी जगह राजमार्ग जाम हो गया। उक्त मशीन से डेढ़ घंटे तक लगातार काम करने के बाद मार्ग को खोला गया। दोनों जगहों पर हुए भुस्खलन में व्यापक पैमाने पर गाड़ियों का जाम देखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.