Move to Jagran APP

'महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध'

संवाद सूत्र, मिरिक : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। विकास खंड

By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 01:25 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 01:25 AM (IST)
'महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध'

संवाद सूत्र, मिरिक : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। विकास खंड की छह ग्राम पंचायतों में 460 स्वयं सहायता समूह गठित कराए जा चुके हैं। जिनमें से 334 समूह केवल महिलाओं के हैं। नेशनल रूरल लाइवलीहूड मिशन के तहत संचालित समूह के छह क्लस्टर संचालन कर्ता हैं। प्रशासन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह जानकारी खंड की महिला विकास अधिकारी विंध्या छेत्री ने दी। वह शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रही थीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इस मामले में विकास खंड जीटीए क्षेत्र का आदर्श ब्लाक है। महिलाएं भी अपने अधिकारों के लिए स्वयं पहल कर रही हैं। यह शुभ संकेत है। डब्लूडीओ ने कहा कि तराई के पानीघाटा चेंगा ग्राम पंचायत में 90 समूह हैं, जिनमें से 79 सक्रिय हैं। कार्यालय के सामने समूहों के उत्पाद बिक्री के लिए रखने के उद्देश्य से अभियान भवन का निर्माण कराया गया था। जहां कुछ समूहों के उत्पाद बिक्री को रखे भी जा रहे हैं। उन्होंने जैविक कृषि उत्पादित सब्जियों, खाद्यान्न, साफ्ट ट्वॉयज आदि उत्पाद बिक्री को रखे जाने की जानकारी दी व कहा कि इसका संचालन समूह की बसंती गुरुंग एवं अमृता छेत्री कर रही हैं। छेत्री ने समूहों की सदस्यों के लिए ब्यूटीशियन, कैटरिंग, टेलरिंग, होम स्टे आदि का प्रशिक्षण प्रदान करने की जानकारी दी व कहा कि पशुपालन एवं बागवानी को बढ़ावा देने के लिए भी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.