जाप कार्यकर्ताओं की बैठक
संवाद सूत्र, कालिम्पोंग : जन आंदोलन पार्टी के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को कुमाई नई बस्ती में बैठक हु
संवाद सूत्र, कालिम्पोंग : जन आंदोलन पार्टी के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को कुमाई नई बस्ती में बैठक हुई। पार्टी की क्षेत्रीय संयोजक अनिता छेत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक पार्टी को मजबूत बनाने के साथ ही उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी की नई बस्ती इकाई का भी गठन किया गया। जिसमें कुमार परियार को अध्यक्ष, हिमाल तमांग को उपाध्यक्ष, विशाल तमांग को सचिव, रॉबिन राई को सहायक सचिव व देवराज राई, देव कुमार लाला, खेम राज मंगर, पारस सुब्बा, राजकुमार गुरुंग, रूद्र मंगर, चूनम भुजेल, प्रभात तमांग, सुकराज तमांग, शिवराज राई, सबिन राई आदि को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में उदय कोटवाल, एलएम शर्मा, जीवन गुरुंग, देवकुमार राई आदि उपस्थित थे।