हिल्स में आयेगी इंटर मिनिस्ट्रिीयल टीम
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि दार्जिलिंग पार्वत्य क्षे
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र में हुई भू-स्खलन से जान-माल के नुकसान का जायजा लेने केंद्रीय इंटर मिनिस्ट्रिीयल टीम भी आ सकती है। उन्होंने भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों को दौरा करने के बाद गुरुवार को बागडोगरा एयरफोर्स बेस से विशेष विमान से दिल्ली वापस जाने के मौके पर संवाददाताओं से बातें कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भू-स्खलन पीड़ितों के सहायता के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही है। प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अभी जो राहत कार्य चल रहा है, वह तो अस्थाई रुप से है। भू-स्खलन से कितना का नुकसान हुआ है, इसका वास्तविक एसेसमेंट के लिए अगर राज्य सरकार चाहेगी, तो एक ऑफिसियल टीम भी यहां का दौरा कर सकती है। उन्होंने कहा कि भू-स्खलन पीड़ितों को भविष्य में स्थाई पुर्नवास के लिए राज्य व केंद्र सरकार मिलकर काम करेगा। रिजिजू ने कहा कि भ-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए सड़कों के पुर्ननिर्माण के लिए केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्रालय से बात की जायेगी। मंत्री ने देर शाम दार्जिजिंग लोकसभा क्षेत्र के सांसद एसएस अहलूवालिया के साथ दिल्ली रवाना हो गये।