भूस्खलन से दुधिया-मिरिक मार्ग क्षतिग्रस्त
जेएनएन, दार्जिलिंग : भय के साए में जी रहे दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार की सुबह भूस्खलन
जेएनएन, दार्जिलिंग : भय के साए में जी रहे दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार की सुबह भूस्खलन के कारण दुधिया-मिरिक संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे मिरिक का दुधिया होकर सिलीगुड़ी से संपर्क भंग हो गया है। जानकारी के अनुसार सड़क का एक बड़ा भाग ध्वस्त हो गया है। वहीं सड़क के निचले हिस्से के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है। हालांकि किसी अन्य स्थान से भूस्खलन की खबर नहीं है।
क्षतिग्रस्त मार्ग से ही लौटीं दीदी दुधिया मिरिक मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मुख्यमंत्री को कर्सियांग होकर जाना पड़ा। जिसके कारण वहां तक पहुंचने में उन्हें लगभग साढे चार घंटे का समय लगा। हालांकि वापसी के दौरान मुख्यमंत्री का काफिला क्षतिग्रस्त सड़क से ही गुजरा।
ठगा सा रह गया कालिम्पोंग
आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महकमे के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा न करने से क्षेत्रवासी ठगे से रह गए। पीड़ित इसे अपने साथ छलावा बता रहे हैं।