महावीर इंटरनेशनल की कार्यकारिणी ने ली शपथ
विपिन बिहारी गुप्ता बने अध्यक्ष जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : महावीर इंटरनेशनल की शपथ विधि समारोह का
विपिन बिहारी गुप्ता बने अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : महावीर इंटरनेशनल की शपथ विधि समारोह का आयोजन अपना घर, अहिंसा नगर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वीणा चंदेल , अध्यक्ष, आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने संस्था के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की सराहना की। साथ ही कहा कि वे भी सेवा कार्यो को मूर्त रूप देना चाहती है। खासकर वे विधवाओं के लिए काम करना चाहती है। ताकि वे भी समाज में सिर उठाकर जी सके। इसी क्रम में नई कार्यकारिणी के तहत अध्यक्ष के रूप में विपिन बिहारी गुप्ता को चुना गया। उपाध्यक्ष प्रथम केसरी चंद अग्रवाल और द्वितीय रामगोपाल जाजोदिया को चुना गया। सचिव पद के लिए रमेश वैद और कोषाध्यक्ष पद के लिए रघुवंश प्रसाद को चुना गया। सहसचिव पद के लिए अशोक गोयंका और सुभाष सिंधी को चुना गया। इसी क्रम में अपना घर वृद्धाश्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन का पद संजय नाहटा को सौंपा गया। महाराज बाल कल्याण आश्रम के चेयरमैन का पद सुरेश बसंल को सौंपा गया। महावीर ग्राम के चैयरमैन के रूप में माधव बिहारी हरलालका को चुना गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के द्वारा शपथ ली गई। पूर्व अध्यक्ष चंदनमल चंगोइवाल के द्वारा नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।