जीटीए प्रमुख ने लिया छाम नृत्य का लुत्फ
कालिम्पोंग : क्षेत्र के भ्रमण पर आए जीटीए प्रमुख विमल गुरुंग ने रविवार को पेदोंग स्थित सांगथेन दोर्
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 08:47 PM (IST)
कालिम्पोंग : क्षेत्र के भ्रमण पर आए जीटीए प्रमुख विमल गुरुंग ने रविवार को पेदोंग स्थित सांगथेन दोर्जी गुम्बा में आयोजित तीन दिवसीय छाम नृत्य का लुत्फ उठाया। उनकी उपस्थिति में 27 मार्च से चल रहे इस तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हो गया। अंतिम दिन उपस्थित रहकर गुरुंग ने परंपरागत पेश करने वाले कलाकारों का उत्साह भी बढ़ाया। आयोजकों ने इसे पार्वत्य क्षेत्र एवं विश्व में शांति की कामना से आयोजित करने की जानकारी दी। इस दौरान विमल गुरुंग ने गुम्बा में भ्रमण कर इसके संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बता दें कि बौद्ध धर्म गुरू रिम्पोछे ने धर्म का प्रचार करने के लिए इस नृत्य को अपनाया था। लंबे समय से इस नृत्य के प्रदर्शन की परंपरा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें