विश्व शांति हेतु किया जा रहा है शांति पाठ
एक सौ आठ कलश के साथ निकली शोभायात्रा सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता : दार्जिलिंग मोड़ स्थित नवग्रह मंदि
एक सौ आठ कलश के साथ निकली शोभायात्रा
सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता : दार्जिलिंग मोड़ स्थित नवग्रह मंदिर में श्री ब्रह्मामहापुराण तथा अग्नि महापुराण, लक्ष्मीशक्ति प्राप्ति महायज्ञ तथा नवग्रह शांतिपाठ का शुभारम्भ रविवार को हुआ। इस मौके पर रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें एक सौ आठ कलश उठाए गए। मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा विभिन्न गलियों और चौराहों से होते हुए गुजरी। नदी तट से जल उठाकर मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। वृंदावन की साध्वी डा. शांता तीर्थ जी आई हुई हैं। उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर का नाम जपने से मन को जो शांति मिलती है। उस परमात्मा का नाम लेने में ही जीवन की सार्थकता है। मोह-माया में फंसकर जीवन को सफल नहीं बनाया जा सकता है। गृहस्थी के नियमों को निभाते हुए भी उस प्रभु का नाम लिया जा सकता है। कहीं भी जीवन में शांति नहीं मिलेगी। इसी क्रम में मधुर भजन राधे-राधे प्रस्तुत किया गया। उउक्त महायज्ञ के अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसी क्रम में इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। जहां पर कलश में जल उठा मंदिर प्रांगण में स्थापित किया गया। गौशाला को चलाने के लिए कई दानदाताओं ने मुक्त हाथों से दान किया। पंडित ध्रुव उपाध्याय ने बताया कि उक्त कार्यक्रम विश्व शांति हेतु किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि चारों और त्राहि-त्राहि मची हुई है। हर कोई किसी ने किसी रूप में परेशान है। सब को शांति मिले, संतोष मिले इस उद्देश्य के साथ ही उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।