रोशनी से नहा उठा शहर
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दीपावली को लेकर शहर रोशनी से नहा उठा है। घर हो या फिर दुकानें या फिर मॉल
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दीपावली को लेकर शहर रोशनी से नहा उठा है। घर हो या फिर दुकानें या फिर मॉल सभी रोशनी से जगमगा उठे हैं। बहुत ही खूबसूरती के साथ बिजली की झालरों से रोशनी की जा रही है। वहीं दुकानों की सजावट में परंपरागत वस्तुओं का प्रयोग किया जा रहा है। प्लास्टिक के फूलों से परहेज किया जा रहा है। गेंदा और रजनीगंधा के फूलों से दुकानों को सजाया जा रहा है। वहीं काली पूजा को लेकर बिजली के तोरण द्वार इत्यादि बनाए जा रहे हैं। इस समय पुरा शहर रोशनी से नहाया हुआ है। जो देखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक लग रहा है। बिजली की झालरों से दुकानें और मॉल सज गए हैं। वहीं घरों इत्यादि पर रोशनी की जा रही है। हिंदूओं के सबसे बड़े त्योहार को लेकर शहर में विशेष चहल-पहल दिख रही है।