बच्चों ने कहा पटाखा न चलाएं
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दीपावली उल्लास का पर्व है। शोर और धुएं का नहीं। त्योहार मनाना चाहिए लेकि
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दीपावली उल्लास का पर्व है। शोर और धुएं का नहीं। त्योहार मनाना चाहिए लेकिन सेहत, सुरक्षा और दूसरों को अनदेखा कर के नहीं। दीपावली दीयों से जगमग करने का पर्व है। पटाखे चलाने से खतरा भी रहता है और प्रदूषण भी होता है। कुछ ऐसा ही प्रदर्शन मंगलवार को शहर में अमरपति लायंस सिटीजंस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पटाखा के खिलाफ जागरुकता अभियान रैली निकाल कर किया। इसमें बच्चों के साथ संजय मारोदिया, विमल डालमिया, दीपक गोयल, ओमकारमल अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल समेत स्कूल के शिक्षक भी मौजूद थे। शहर के पानीटंकी से रैली में शामिल बच्चों ने कहा कि पटाखे न चलकार बचे पैसों से दूसरों की दीपावली रोशन की जा सकती है। शहर से लेकर देहात तक छात्र-छात्राओंने पटाखे से नहीं दीपों से दीपावली जगमग करने का संकल्प लिया जाए। स्कूल में छात्राओं ने पटाखे न चलाने का संकल्प लिया। कहा कि वह अपने आस-पास भी लोगों को पटाखे न चलाने के प्रेरित करेंगें। बच्चों ने कहा पटाखा से फैलने वाले प्रदूषण से लोग बीमार होते हैं।