Move to Jagran APP

तृणमूल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लगाया हमले का आरोप

संवाद सूत्र, माथाभांगा : तृणमूल कार्यकर्ता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला व जवाबी हमले का

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 May 2017 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 09:38 PM (IST)
तृणमूल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लगाया हमले का आरोप
तृणमूल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लगाया हमले का आरोप

संवाद सूत्र, माथाभांगा : तृणमूल कार्यकर्ता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला व जवाबी हमले का आरोप लगाया है। यह घटना माथाभांगा दो नंबर ब्लाक के निशिगंज के नलंगीबाड़ी इलाके में हुई। गत रविवार रात को घर लौटते समय इस हमले की घटना सामने आई। इस घटना में घायल एक कार्यकर्ता को कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से निशिगंज पुलिस आउटपोस्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा की ओर से भाजपा कार्यकर्ता गौतम माझी ने शिकायत दर्ज की है। जिसमें उसने बताया कि बाजार से लौटते समय कई तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे घायल हालत में कूचबिहार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, तृणमूल कांग्रेस की शिकायत है कि कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर तृणमूल कार्यकर्ता नित्यानंद महंत पर हमला कर दिया। उसे निशिगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.